भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे का जीत का ऐतिहासिक जीत के साथ किया है, जिसमें टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अपने सर्वाधिक सफल रन चेज का पीछा किया। क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में खेले गए पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान कीवी टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19.4 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं टीम इंडिया पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 210 या उससे अधिक रनों के टारगेट का सफल पीछा करने में कामयाब हो सकी है।
अभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने दी धुआंधार शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को जब 226 रनों का टारगेट मिला तो उसके बाद सभी की नजरें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर थी, जिसमें दोनों ने मिलकर तेज शुरुआत देने का काम किया और पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी करने के साथ जीत की नींव को रखा। अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में 12 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा का बल्ला उम्मीद के अनुसार नहीं चल सका, जिसके चलते रन गति के बढ़ते दबाव में संजू सैमसन 33 गेंदों में 67 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए तो वहीं तिलक भी 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो जबकि ईशान किशन सिर्फ एक रन ही बना सके। टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत के बाद 122 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।
नमन धीर ने दिखाया अपना टैलेंट, टीम इंडिया को मिली ऐतिहासिक जीत मिडिल ओवर्स में अचानक न्यूजीलैंड की टीम के वापसी करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को संभाला जिसमें दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 24 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल इस मैच में 14 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी नमन धीर ने बल्ले से अपना टैलेंट दिखाने के साथ एक छोर से तेजी के साथ रन बनाते हुए दबाव को पूरी तरह से कम कर दिया। कप्तान अय्यर के 42 रन बनाकर पवेलियन लौटने के बाद नमन धीर ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 42 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलने के साथ जीत दिलाकर वापस लौटे, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
प्रकाशित: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 | 6:34 PM IST

