सच्ची खबरें • मज़बूत भारत

पोलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत को बताया 'उम्मीद की किरण', PM मोदी की तारीफ

डोनाल्ड टस्क ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है।

दो पुरुष एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए, उनके पीछे फूलों की सजावट है।
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क ने संयुक्त बयान जारी किया।
मुख्य बातें

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भारत को दुनिया के लिए 'उम्मीद की किरण' बताया है, क्योंकि उनका मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की भी जमकर तारीफ की है।

  • पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भारत को 'उम्मीद की किरण' कहा।
  • टस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की सराहना की।
  • भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
  • दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध साझेदारी की सबसे बड़ी बुनियाद हैं।
  • खनन से लेकर अंतरिक्ष तक कई क्षेत्रों में सहयोग की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं।
  • भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करेंगे।

नई दिल्ली: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने दुनिया में फैली अनिश्चितता और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को पूरी दुनिया के लिए ‘उम्मीद की किरण’ बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड के रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे। गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त बयान देते हुए टस्क ने दोनों देशों के बीच भरोसे, साझा मूल्यों और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’ पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि उनका देश वैश्विक मामलों में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को महत्व देता है।

‘भारत और पोलैंड के बीच कोई विवाद नहीं’ टस्क ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच कई समानताएं हैं। दोनों देशों के रिश्तों को केवल भौगोलिक दूरी अलग करती है।

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी बातचीत हुई है। इस साझेदारी को स्थापित करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगस्त 2024 में वारसॉ यात्रा के दौरान लिया गया था।

आर्थिक रिश्ते हैं साझेदारी की बुनियाद टस्क ने कहा कि भारत और पोलैंड की रणनीतिक साझेदारी की सबसे बड़ी बुनियाद अर्थव्यवस्था और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध हैं। इसी वजह से उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों की कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच भी बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल में पोलैंड की कंपनियों और कारोबारी साझेदारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। टस्क के मुताबिक, यह भारत-पोलैंड संबंधों के इतिहास में इस तरह का सबसे बड़ा दौरा है। दोनों देश आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के साथ कारोबार और निवेश के नए अवसरों पर भी काम कर रहे हैं।

खनन से लेकर अंतरिक्ष तक सहयोग का प्लान पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और पोलैंड के पास सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। इनमें खनन, कोयले से गैस बनाने की तकनीक, शिपयार्ड और जहाज निर्माण जैसे पारंपरिक उद्योग शामिल हैं। इसके अलावा दोनों देश अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, उपग्रह और आधुनिक रक्षा प्रणालियों के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। टस्क ने ड्रोन और उपग्रह तकनीक के महत्व पर भी जोर दिया।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का साथ देंगे दोनों देश टस्क ने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। इसमें G20 जैसे प्रमुख मंच शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग से न केवल भारत और पोलैंड को फायदा होगा, बल्कि इससे व्यापक वैश्विक हितों को भी लाभ मिल सकता है। बता दें कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा का उद्देश्य वर्ष 2024 में स्थापित रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है।

प्रकाशित: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 | 6:39 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram