सच्ची खबरें • मज़बूत भारत

देवेंद्र फडणवीस ने 56 की उम्र में कैसे घटाया 25 किलो वजन? जानें उनके 3 फिटनेस सीक्रेट

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस अच्छे नेताओं में गिने जाते हैं।

एक व्यक्ति की पहले और बाद की तस्वीर, जिसमें उसने वजन कम किया है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का फिटनेस रूटीन और वजन घटाने का सफर.
मुख्य बातें

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस अच्छे नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने दम पर राजनीति में अलग पहचान बनाई है।

  • 2016 में, 46 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस का वजन 122 किलो था.
  • उन्होंने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव किए.
  • उन्होंने दिन में 3 बार संतुलित भोजन करना शुरू किया, जिसमें हरी सब्जियां, दाल, चावल, रोटी, सलाद और प्रोटीन-फाइबर युक्त चीजें शामिल थीं.
  • देवेंद्र फडणवीस हर दिन 1 घंटा योगा और वॉक करते हैं, साथ ही अच्छी नींद के लिए श्वासोच्छवास योग करते हैं.
  • उन्होंने जंक फूड और सफेद चीनी का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया.
  • इन आदतों को अपनाकर उन्होंने कुछ ही महीनों में 25 किलो वजन कम किया और आज भी फिट हैं.

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस अच्छे नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने दम पर राजनीति में अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने वाले फडणवीस ने जब सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। देवेंद्र फडणवीस राजनीति के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। वह आज आपको काफी फिट दिखते होंगे क्योंकि उन्होंने अपने रूटीन में कई बदलाव किए हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। उनका वजन करीब 122 किलो था, जिसे घटाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। तो चलिए आज हम आपको महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

वजन हो गया था 122 किलो साल 2016 की बात है, जब सीएम देवेंद्र फडणवीस की उम्र 46 साल थी। उस वक्त उनका वजन बढ़कर 122 किलो हो गया था। जब देवेंद्र फडणवीस को चलने-उठने-बैठने में तकलीफ होने लगी, तब उन्होंने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर अपनी डाइट और रहन-सहन में बदलाव किए। वहीं से सीएम साहब ने फिटनेस रूटीन को अच्छे से समझा और उसे आज भी अपनाते आ रहे हैं। उन्होंने वजन कम करने और फिट रहने के लिए 3 आदतों को अपनाया था, जिससे उनका 25 किलो वजन कुछ महीनों में कम हुआ था। आज भी देवेंद्र फडणवीस वहीं आदतों को अपना रहे हैं, जिससे वह फिट बने हुए हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस की फिटनेस से जुड़ी 3 आदतें दिन में 3 बार खाना: CM देवेंद्र फडणवीस खान-पान पर सही से ध्यान नहीं देते थे। वह कुछ भी कभी भी खा लेते थे लेकिन फिटनेस और वजन कम करने के लिए उन्होंने खाने का रूटीन बनाया। इसके बाद वह सिर्फ दिनभर में 3 बार खाना खाते थे। उनके खाने में हरी सब्जियां, दाल, चावल, रोटी, सलाद होता था। उनकी प्लेट में प्रोटीन-फाइबर वाली चीजों को ज्यादा रखा गया, जिसमें पनीर, दालें, चिकन, मछली भी शामिल था। इसके अलावा वह सूप और सलाद ज्यादा खाते थे।

योगा और नींद का सही रूटीन: CM देवेंद्र फडणवीस ने फिट रहने के लिए योग का सहारा लिया और हर दिन वह 1 घंटे योगा करने लगे। योगा से फिट रहने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है। सीएम योगा के अलावा रोजाना वॉक भी करते थे। इसके अलावा उन्हें नींद भी कम आती थी। अगर नींद पूरी नहीं होती, तब भी शरीर फूल जाता है और फिट नहीं रहता। नींद के रूटीन को सही करने के लिए उन्होंने श्वासोच्छवास योग करना शुरू किया। इससे उनकी नींद बेहतर हुई और उन्हें अच्छा लगा। जंक फूड-चीनी पर पाबंदी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बाहर के खाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी और उन्होंने सफेद चीनी को भी खाना बंद कर दिया। चीनी और जंक फूड शरीर के लिए अनहेल्दी होते हैं और इनसे फैट बढ़ता है। ऐसे में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इन दोनों ही चीजों को अपनी डाइट से बाहर कर दिया। फिटनेस को लेकर जरूरी है कंसिस्टेंसी सीएम देवेंद्र फडणवीस का मानना है कि हर किसी को फिट रहना चाहिए और फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है। अगर आप सही खानपान और दिनचर्या अपनाकर फिट रह सकते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। फिट रहने से आपका मन भी खुश रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

प्रकाशित: बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | 1:45 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram