मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने जबरदस्त पलटवार किया है। शनिवार के दिन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन सरकार ने सैंकड़ों लोगों को डिटेन करते हुए पूरे प्रदर्शन को लगभग शांत कर दिया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष और सीजेपी को घेरते हुए कहा कि यह हारे हुए हताश लोग, दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार कुछ न कुछ खुराफात करते रहते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने हाल में हुए उप चुनावों में भाजपा की जीत को सत्ताधारी पार्टी के साथ जनता का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली में यह सब खुराफात चल रही है। हम प्रदर्शन के खिलाफ नहीं चलते, लेकिन आपने अपनी हार के कारण सड़क के प्रदर्शन को हथियार बना लिया है।
हारे हुए हताश लोग, दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे- रविशंकर प्रसाद भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। उन्होंने कहा, "विपक्ष ने सड़क के प्रदर्शन को हथियार बना लिया है। लेकिन देखने वाली बात है कि इसमें भी एक साथ नहीं है। राहुल जी ने तीन दिया किया। फिर आ गए आम आदमी पार्टी के प्रॉक्सी कॉकरोच पार्टी, आपने देखा होगा सुबह से उनका नाटक चल रहा था। शाम होते-होते केजरीवाल भी आ गए। ममता बनर्जी बोलीं हम क्यों पीछे रहे। इसके बाद वामपंथी भी चले आए। यह जो हारे हुए हताश लोग हैं। यह पिछले तीन दिनों से जनता को परेशान कर रहे हैं। लोकतंत्र की अराजकता पर विजय हुई है।
विपक्ष जीते तो ईवीएम ठीक, मोदी जीते तो खराब?- प्रसाद भाजपा नेता ने कहा कि 2015 से ही विपक्ष ईवीएम का मुद्दा उठाए हुए है। विपक्ष में कोई भी जीते तो ईवीएम ठीक। मोदी जीते तो ईवीएम खराब। 2019, 2024 में मोदी जी जीत गए और ईवीएम पर कोई बात नहीं बनी। तो अब यह एसआईआर पर आ गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। देश में एसआईआर हो रहा है। 9 बार देश में एसआईआर हो चुका है। इसका कानून में प्रावधान है।
कहां गए 13 करोड़ मतदाता, भाजपा नेता ने दिए आंकड़े भाजपा नेता ने विपक्ष के उस दावे पर भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने 13 करोड़ के आंकड़े भी रखे। उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि जो मर गए, क्या वह वोटर रह सकते हैं? जो लोग अपने क्षेत्र से प्रवास कर गए क्या वह वोटर रह सकते हैं? मैं पटना साहिब का सांसद हूं। मेरे यहां भी 40 हजार वोट कट गए। लेकिन यह जरूरी है।"
भाजपा सांसद ने आंकड़े देते हुए कहा, "2.89 करोड़ वोटर मरे पाए गए हैं। 6.3 करोड़ वोटर प्रवास कर गए हैं। 1 करोड़ डुप्लीकेट और 3 करोड़ अनुपस्थित। ऐसे यह करके 13 करोड़ तक पहुंची है। आपको इस पर कहने का अधिकार है कि यह आंकड़े गलत हैं। इसके लिए आप सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।" भाजपा नेता ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सवाल उठाया कि क्या बांग्लादेशी हमारे देश के वोटर होना चाहिए?

