सच्ची खबरें • मज़बूत भारत
लाइव टीवी

सीएम योगी का अखिलेश यादव को चैलेंज: 'आइए अयोध्या से चुनाव लड़िए, किस्मत आजमाते हैं'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे आमने-सामने की लड़ाई चाहते हैं, न कि चेहरों की।

झटपट समझें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सीधी चुनौती दी है, यह कहते हुए कि वे आमने-सामने की लड़ाई चाहते हैं।

मुख्य बातें

  • सीएम योगी ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने और किस्मत आजमाने का चैलेंज दिया है।
  • उन्होंने दावा किया कि उनके शासन में अयोध्या रामराज्य बन गई है, जबकि पहले वहां बिजली की समस्या थी।
  • योगी ने कहा कि 2017 से पहले सपा के गुंडे और माफिया यूपी में लूट मचाते थे।
  • उन्होंने सपा के पीडीए का मतलब परिवार अथॉरिटी और प्रदेश डुबोआ अलायंस बताया।
  • मुख्यमंत्री ने बलरामपुर को 803 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
अयोध्या आइए, आमने-सामने चुनाव लड़िए; 2027 को लेकर सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दिया चैलेंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM Yogi: बलरामपुर को 803 करोड़ रुपये की सौगात देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी ने अखिलेश यादव को चैलेंज दे दिया। उन्होंने चेहरे पर नहीं आमने-सामने आइए। सीएम योगी ने कहा, अखिलेश यादव आइये अयोध्या से चुनाव लड़िए, आइये अयोध्या से नामांकन करिये। सीएम योगी के इस बयान से अयोध्या सीट को लेकर सियासत तेज हो गई है।

तुम तीन से चार घंटे बिजली देते थे सीएम योगी बोले, जिस अयोध्या को तुम तीन से चार घंटे बिजली देते थे, जिसे गंदगी के बाढ़ में डुबोया था, जिस अयोध्या में जयश्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगाया था, जिस अयोध्या के सामने आपने केवल बैरियर खड़ा किया था, आज वह अयोध्या एक बार फिर से रामराज्य बन गई। नए उदाहरण बनकर त्रेतायुग का स्मरण करा रही है। अखिलेश यादव को चैलेंज करते हुए सीएम योगी ने कहा, आप भी अयोध्या में नामांकन करिए। मैं भी अयोध्या आता हूं, चलो किस्मत आजमा लेते हैं। आप भी आइए मैं भी आता हूं। उन्होंने कहा, लड़ाई चेलों से क्यों? लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए।

2017 से पहले यूपी में सपा के गुंडे मचाते थे लूट सपा पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले यूपी में गुंडे और माफिया पहले लूट मचाते थे। उस समय यूपी के सामने पहचान का संकट था। उन्होंने कहा, पहले सपा के गुंडे लोगों की प्रॉपर्टी कब्जाते थे। उत्सव से पहले उपद्रव यूपी की नीयती बन चुकी थी। पहले माफिया जिस जमीन पर पांव रखे वह कब्जा लेते थे। सपा माफियाओं के सामने नाग रगड़ने वाला दल है। विपक्ष माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ता है। 2017 के बाद यूपी की स्थिति बदल चुकी है। अब तस्करी ने तरक्की हो रही है। सीएम योगी ने सपा के पीडीए का मतलब भी समझाया। उन्होंने कहा, सपा के पीडीए का मतलब परिवार अथॉरिटी, पीडीए मतलब प्रदेश डुबोआ अलायंस और पराया धन अपना पीडीए का मतलब है। उन्होंने कहा, यूपी में डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे। छांगुर जैसे लोगों को पनपे नहीं देंगे।

बलरामपुर को 803 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शनिवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के बिलरिया गांव स्थित सभा स्थल पर उतरा। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री जिले को 803 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हैं। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी शुरू किया।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook