सच्ची खबरें • मज़बूत भारत
लाइव टीवी

वोट चोरी का सबूत मांगने पर बिफरे CJP समर्थक, आंखों में मारा ‘मिर्च’ वाला स्प्रे; दिल्ली में बड़ा बवाल

दिल्ली में शनिवार को जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब राजस्थान से आई एक इंफ्लुएंसर की आंखों में एक प्रदर्शनकारी महिला ने पेपर स्प्रे (मिर्च वाला…

झटपट समझें

दिल्ली में शनिवार को जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब राजस्थान से आई एक इंफ्लुएंसर की आंखों में एक प्रदर्शनकारी महिला ने पेपर स्प्रे (मिर्च वाला स्प्रे) कर दिया।

मुख्य बातें

  • दिल्ली में शनिवार को जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब राजस्थान से आई एक इंफ्लुएंसर की आंखों में एक प्रदर्शनकारी महिला ने पेपर स्प्रे (मिर्च वाला…
  • प्राप्त जानकारी इस घटना से पहले पीड़िता और प्रदर्शनकारियों के बीच वोट चोरी होने या नहीं होने की बात पर बहस चल रही थी, इसी दौरान वह इंफ्लुएंसर वोट चोरी नहीं होने की बात कह रही थी और इस बारे में आरोप…
  • इसी बीच किसी ने उसकी आंखों पर वह पेपर स्प्रे कर दिया।
वोट चोरी का सबूत मांगने पर बिफरे CJP समर्थक, आंखों में मारा ‘मिर्च’ वाला स्प्रे; दिल्ली में बड़ा बवाल
वोट चोरी का सबूत मांगने पर बिफरे CJP समर्थक, आंखों में मारा ‘मिर्च’ वाला स्प्रे; दिल्ली में बड़ा बवाल

दिल्ली में शनिवार को जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब राजस्थान से आई एक इंफ्लुएंसर की आंखों में एक प्रदर्शनकारी महिला ने पेपर स्प्रे (मिर्च वाला स्प्रे) कर दिया। प्राप्त जानकारी इस घटना से पहले पीड़िता और प्रदर्शनकारियों के बीच वोट चोरी होने या नहीं होने की बात पर बहस चल रही थी, इसी दौरान वह इंफ्लुएंसर वोट चोरी नहीं होने की बात कह रही थी और इस बारे में आरोप लगा रहे लोगों से सबूत पेश करने का बोल रही थी। इसी बीच किसी ने उसकी आंखों पर वह पेपर स्प्रे कर दिया।

पीड़िता की पहचान राइट विंग इंफ्लूएंसर मौली के रूप में हुई है, जो कि राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस विरोध-प्रदर्शन की कवरेज करने आई थी। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान वह वंदेमातरम के नारे भी लगा रही थी। तभी एक महिला वकील ने उसकी आंखों में अचानक वह पेपर स्प्रे कर दिया। जिसके बाद आंखों में हुई तकलीफ की वजह से वह जोर-जोर से रोने लगी।

महिला ने डाला आंखों में ‘मिर्च’ वाला स्प्रे उधर पीड़िता मौलेश्वरी ने बताया कि वह जयपुर, राजस्थान निवासी अपने दोस्त के साथ यहां पहुंची हैं। विभिन्न मुद्दों पर बात करने के दौरान अचानक एक महिला ने सामने से आंखों में पेपर स्प्रे कर दिया। फिलहाल पुलिस ने स्प्रे करने वाली महिला को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी महिला एक वकील बताई जा रही है।

महिला को दबोचने के दौरान पुलिसकर्मी के हाथ में आई चोट उधर जब इस घटना को लेकर जब महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला वकील को हिरासत में लेने की कोशिश की तो वह वकील महिला पुलिसकर्मी से भिड़ गई। जिससे कि सब इंस्पेक्टर विनिशा के हाथों में चोट भी आ गई।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook