सच्ची खबरें • मज़बूत भारत

सोनिया गांधी की किताब में बिल क्लिंटन और अन्य नेताओं के किस्से

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने अपनी नई किताब में कई बड़े नेताओं से जुड़ी बातें साझा की हैं।

सोनिया गांधी की एक पुरानी और एक नई तस्वीर, जिसमें वह मुस्कुरा रही हैं।
सोनिया गांधी की किताब में दुनिया के कई बड़े नेताओं से मुलाकात के दिलचस्प किस्से साझा किए गए हैं।
मुख्य बातें

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में कई नेताओं के राज खोले हैं, जिसमें बिल क्लिंटन का महिलाओं को घूरना और निकोलस सरकोजी का घमंड भरा व्यवहार शामिल है।

  • सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च हुई है।
  • किताब में 544 पेज और 7 चैप्टर हैं, जो हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है।
  • सोनिया गांधी ने बिल क्लिंटन को महिलाओं को चुपके से निहारते हुए देखा था।
  • निकोलस सरकोजी के घमंड भरे व्यवहार का भी किताब में जिक्र है।
  • राजकुमारी डायना ने सोनिया गांधी की मां को प्यार से 'नोन्ना' कहकर बुलाया था।
  • राजकुमार एडवर्ड ने मनमोहन सिंह के डिनर में मंत्रियों से पूछा था, 'और आप लोग कौन हैं?'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर लॉन्च हो गई है और देशभर के मार्केट में मिलने लगी है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित किताब में 544 पेज और 7 चैप्टर हैं। इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने निजी जिंदगी के तमाम किस्सों को साझा किया है, जो इससे पहले कभी बाहर नहीं आए। सोनिया गांधी ने इसे निजी मेमॉयर बताते हुए कहा है कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। वहीं इस किताब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दुनिया के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात का किस्सा भी जिक्र किया।

किताब में जिक्र किया ये किस्सा

किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन में दो प्रधानमंत्रियों—इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ कई यात्राओं का किस्सा शेयर किया है। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' में उन्होंने दुनिया के कई बड़े नेताओं और मशहूर हस्तियों से मुलाकात के दिलचस्प किस्से साझा किए हैं। इस किताब में उन्होंने बताया है कि दिल्ली के मौर्या शेरेटन होटल में बिल क्लिंटन की नजरें किस तरह इधर-उधर घूम रही थीं। वहीं, निकोलस सरकोजी की भारत यात्रा के दौरान उनके घमंड भरे व्यवहार का भी जिक्र किया है।

बिल क्लिंटन को लेकर किया ये खुलासा

सोनिया गांधी ने ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के साथ हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का किस्सा भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि डायना ने उनकी मां से इतालवी भाषा में बात की थी और उन्हें प्यार से 'नोन्ना' कहकर बुलाया था। इतालवी भाषा में 'नोन्ना' का मतलब दादी या नानी होता है। सोनिया गांधी अपनी किताब में लिखती हैं कि, उस समय तक मोनिका लेविंस्की से जुड़ा विवाद काफी हद तक शांत हो चुका था, लेकिन बिल क्लिंटन की पुरानी आदतें नहीं बदली थीं। वह बताती हैं कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्लिंटन को कई बार चुपके से वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को निहारते हुए देखा था।

साल 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला के सम्मान में डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान राजकुमार एडवर्ड ने पहले सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का अभिवादन किया। इसके बाद जब वह दूसरे मंत्रियों की ओर मुड़े तो उन्होंने पूछा, ''और आप लोग कौन हैं?'' राजकुमार के इस सवाल के बाद वहां कुछ देर के लिए अजीब सी खामोशी छा गई। तभी प्रणब मुखर्जी खड़े हुए और थोड़े सख्त अंदाज में बोले, ''मैं प्रणब मुखर्जी हूं, भारत का वित्त मंत्री और ये मेरे मंत्रिमंडल के साथी हैं।'' इस पर राजकुमार एडवर्ड ने जवाब दिया, ''हां, बिल्कुल।''

प्रकाशित: बुधवार, 11 नवंबर 2026 | 2:14 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram