तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी का अब तक का सबसे अलग अवतार देखनो को मिला है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स के जरिए मिक्स रिव्यूज मिले थे। लेकिन नेगेटिव रिव्यूज के बाद भी तापसी की गांधारी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म लास्ट हफ्ते नॉन इंग्लिश फिल्म की लिस्ट में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म है नेटफ्लिक्स में।
58 देशों में नंबर 1 पर गांधारी तापसी ने एक्स पर इस अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें बताया गया है कि गांधारी, नेटफ्लिक्स की नॉन इंग्लिश मूवी कैटेगरी में नंबर 1 पर आई है। नेटफ्लिक्स की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म 58 देशों में नंबर 1 पर है। फिल्म के 9.6 मिलियन व्यूज हो गए हैं।
सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म गांधारी नेटफ्लिक्स की एनालिटिक साइट तुड़म ने बताया कि गांधारी पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई नॉन इंग्लिश फिल्म है। इस फिल्म ने फेसिंग एल चपो और द सीक्रेट वुमन को पीछे छोड़ दिया है।
तापसी का कैसा है रिएक्शन तापसी ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, ‘गांधारी...जब नंबर्स बोलते हैं।’
तापसी ने नेगेटिव रिव्यूज देने वालों को भी तंज कसा और उस पोस्ट को री शेयर किया जिसमें लिखा है कि कैसे गांधारी ने खराब रिस्पॉन्स के बाद भी टॉप किया। तापसी ने इस पोस्ट को री शेयर करते हुए लिखा, हर कोई नहीं, मेरे हिसाब से। जब आप नींबू फेकते हैं और हम नींबू पानी बना देते हैं।
बाकी इंडियन फिल्म जो इस लिस्ट में है शामिल नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन इंग्लिश फिल्म लिस्ट में गांधारी के अलावा दानिश की फिल्म द सीक्रेट वुमन है। इसके अलावा विश्वनाथ एंड सन्स भी है।
गांधारी की स्टोरी गांधारी की स्टोरी के बारे में बता दें कि इसमें वह एक मां का किरदार निभा रही हैं जिसकी बेटी को किडनैप कर लिया जाता है। अपनी बेटी को बचाने के लिए वह हर मुश्किल का सामना करनी है, लेकिन हार नहीं मानती है।
फिल्म को देवाशीष मखिजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में तापसी के साथ प्रशांत नारायण, स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं।
कनिका ने फिल्म की स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं। दोनों साथ में पहले भी काम कर चुके हैं। इससे पहले दोनों हसीन दिलरुबा और रश्मि रॉकेट में साथ काम कर चुके हैं।
तापसी की खास सब्जेक्ट की फिल्में बता दें कि तापसी की खास बात ये है कि वह हमेशा अलग सब्जेक्ट पर काम करती हैं। इससे पहले उनकी फिल्म अस्सी आई थी जो कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के कड़वे सच को दिखाया गया था।
तापसी की अपकमिंग फिल्म अब तापसी फिल्म वो लड़की है कहां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तापसी के साथ प्रतीक गांधी और प्रतीक बब्बर नजर आने वाले हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी।

